बोकारो। आजादी के 75वीं वर्षगांठ को पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सेक्टर 12, बियाडा कॉलोनी स्थित आसस विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान न्यूज़ इंप्रेशन मीडिया डॉट कॉम वेबसाइट का मातृशक्ति के हाथों उद्घाटन कराया गया। रोटरी क्लब बोकारो के अध्यक्ष और सचिव ने लैपटॉप का बटन दबाकर वेबसाइट का उद्घाटन किया। उपस्थित क्लब के सदस्यों ने कहा आने वाले समय में यह वेबसाइट और न्यूज़ इंप्रेशन ( साप्ताहिक अखबार ) न सिर्फ बोकारो बल्कि राज्य व देश स्तर पर अपना इंप्रेशन मनाएगा। मौके पर अध्यक्ष शुभ्रा गौतम, सचिव साक्षी जोहार, कोषाध्यक्ष रंजन गुप्ता, अनुपम गर्ग, सुशांत शर्मा, अमित जोहार, विजय लोधा, सुभाष जैन, अनुप अग्रवाल, विकास जैन, मनीष केजरीवाल, पुनीत जोहार, अमीषा अग्रवाल, कविता, राजश्री, दिव्या, न्यूज़ इंप्रेशन के संपादक महावीर कुमार, न्यूज़ एडिटर योगो पुर्ति, अंजली पंडित, वरीय अधिवक्ता रंजीत गिरी, शशिकांत प्रसाद, आर्टिस्ट रंजीत कुमार, पत्रकार धर्मनाथ सहित अन्य लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम के साक्षी रोटरी क्लब के गणमान्य लोगों के अलावा नन्हे-मुन्ने बच्चे और महिलाएं बने।

By admin

0 thoughts on “स्वतंत्रता दिवस पर न्यूज़ इंप्रेशन के वेबसाइट का हुआ लॉन्चिंग”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *