झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के बैनर तले बोकारो जिला सहित राज्य भर के आत्मा कर्मियों ने संयुक्त जिला कृषि कार्यालय परिसर भवन के समक्ष कलम व काम बंद हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। हड़ताली कर्मचारियों ने समान काम का समान वेतन देने, कृषि विभाग के रिक्त पदों में समायोजन करने व पिछले आठ माह का बकाया वेतन भुगतान की मांग की। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिलने के कारण इस महंगाई में घर चलाना भारी मुश्किल हो गया है, पर सरकार हमारी सुन नहीं रही है। कर्ज लेकर घर चलाने को मजबूर हैं। कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सरकार द्वारा संचालित योजनाएं मसलन, ऋण माफी योजना, झारखंड फसल राहत योजना, बीज वितरण तथा ब्लॉकचेन से जुड़ने वाले किसानों को पंजीकरण, पीएम किसान सम्मान निधि केवाईसी आदि कार्य बाधित हो रहा है‌। झारखंड आत्मा कार्मिक संघ के कर्मचारी विगत 11 वर्षों से कृषि उद्यान, सहकारिता, भूमि संरक्षण, सांख्यिकी विभाग के समस्त योजनाओं को धरातल में उतारने का कार्य करने के साथ-साथ प्रखंड, अंचल, अनुमंडल व उपायुक्त कार्यालय के विभिन्न आदेशों का निष्ठा पूर्वक काम करते रहे हैं, फिर भी आत्मा कर्मियों की मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मांग जबतक पूरी नहीं होगी तब-तब हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *