झारखंड के साहिबगंज रेलवे स्टेशन परिसर स्थित टेम्पो स्टैंड के समीप रविवार शाम करीब सात बजे दो युवकों की बीच हुई विवाद में एक को चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान टेम्पो ड्राइवर के रूप में हुई है।

रेलवे स्टेशन परिसर में शोभनपुर भट्टा निवासी बिरजू यादव के पुत्र टेम्पो चालक चंदन यादव(20 साल ) के साथ किसी अज्ञात युवक का किसी बात पर कहा सुनी हो गई। कहासुनी के दौरान अज्ञात युवक ने चंदन के सीने के बायीं तरफ चाकू घोंप दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉ. संजय कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनकर जिरबाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *