28 अगस्त यानी रविवार को ह्यूमैनिटी सेवियर्स ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इंडियन रेड क्रॉस ब्लड बैंक, बोकारो में आयोजित शिविर में 19 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

संस्था के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष हरबंस सिंह सलूजा के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड मैन सलूजा ने कहा कि सिर्फ कोरोना काल में संस्था द्वारा यह 25वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। संस्था के सदस्य रक्तदान में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में संस्था के गुरविंदर सिंह टुटेजा उर्फ शैंकी, तनवीर सिंह उर्फ मोंटी, बलवंत सिंह मेहरा, स्वरूप सिंह, अरुण लोधा, डॉ शैलेश कुमार, अमन मल्लिक, लोकनाथ प्रसाद, सोनू बरनवाल समेत अन्य सदस्यों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजन में रेड क्रॉस ब्लड बैंक के डॉक्टर यू मोहंती, राजकुमार, ब्रह्मदेव सहित अन्य ने सराहनीय सहयोग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *