ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किया है। हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए जिले के 278 जगहों पर 187 मजिस्ट्रेट व 278 पुलिस पदाधकारी सहित भारी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

न्यूज इंप्रेशन, संवाददाता

Bokaro: ईद पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। हर गतिविधि पर नजर बनाए रखने के लिए जिले के 278 जगहों पर 187 मजिस्ट्रेट व 278 पुलिस पदाधकारी सहित भारी संख्या में पुलिस जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने स्थान पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दंडाधिकारियों को अपने-क्षेत्रों में सघन दौरान करने का आदेश दिया गया है। 187 मजिस्ट्रेट के अलावा 65 सुरक्षित दंडाधिकारी को रखा गया है। आपात स्थिति में इनकी तैनाती की जाएगी। उपायुक्त विजया जाधव ने कहा कि ईद को लेकर पूरे जिले में भारी संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गयी।

24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष
हर गतिविधि की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके वरीय प्रभार में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार रहेंगे। इसके अलावा सिवनडीह, रितुडीह, बेरमो अनुमंडल, बेरमो थाना में मिनी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां पदाधिकारियों व पुलिस बल की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गयी है। पहली पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक और तीसरी पाली रात्री 10 बजे से सुबह 6 बजे रहेगी।

सहयोग के लिए जारी किया गया नंबर
मिनी नियंत्रण कक्ष सिवनडीह, रितुडीह व बेरमो थाना का दूरभाष संख्या-06542-230674 है। उपविकास आयुक्त का मोबाइल नंबर-9431706420, मिनी नियंत्रण कक्ष सिवनडीह, अपर नगर आयुक्त सौरभ कुमार भुवानिया का मोबाइल नंबर-6289085372, पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार महली का मोबाइल नंबर- 9431706419, मिनी नियंत्रण कक्ष रितुडीह, चास अवर निबंधक सदानंद महतो मोबाइल नंबर-9905500900, पुलिस उपाधीक्षक चास (मु) प्रशांत कुमार मोबाइल नंबर-8102437380, मिनी नियंत्रण कक्ष बेरमो थाना, कार्यपालक अभियंता रंजीत कुजूर का मोबाइल नंबर-8789848809 व पुलिस निरीक्षक गोमिया महेश प्रसाद सिंह का मोबाइल नंबर-9431380967, मिनी नियंत्रण कक्ष बेरमो अनुमंडल, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार का मोबाइल नंबर-9631101825 व बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह का मोबाइल नंबर- 9431706422।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *