सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश एमआर साह और झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डॉ रवि रंजन देवघर जाने के क्रम में शनिवार को पेटरवार स्थित वन विभाग के अतिथिशाला में कुछ देर के लिए रुके। जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन झा सहित अन्य वरीय न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सभी ने पुष्प गुच्छ देकर माननियों का स्वागत किया। मौके पर उनकी धर्म पत्नी डिम्पी भी मौजूद रही।

दोनों माननियों ने वन विभाग के अतिथिशाला परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी मुकेश कुमार, यातायात डीएसपी पूनम मिंज, ओएसडी विवेक कुमार, सार्जेंट मेजर अजित कुमार झा, बिगुलर कमांडर सार्जेंट बिमल चंद्रवंशी, एसडीओ अनंत कुमार, डीएसपी सतीशचंद्र झा, बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी विनय कुमार, रेंजर अरुण कुमार, चिकित्सा प्रभारी कुंदन राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *