झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार रविवार को बोकारो जिले के तेनुघाट प्रेस क्लब में जिला स्तरीय एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने की। संचालन मुकेश कुमार ने किया गया। बैठक में स्थानीय प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मिडिया कर्मियों के अलावा बेरमो, गोमिया, तेनुघाट, पेटरवार तथा बोकारो से पत्रकार मित्रों ने भाग लिया। बैठक मुख्य रूप से जिला स्तरीय सम्मेलन के आयोजन करने, क्षेत्रीय स्तर पर बैठक करने और सदस्यता बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय स्तर बैठक के दौरान नये सदस्य बनाकर उन्हें कार्ड निर्गत करने के अलावा पुराने सदस्यों को भी कार्ड का नवीनीकरण भी किया जायेगा। इस मौके पर कमेटी के सचिव मो साबिर अंसारी, कृष्णा चौधरी, महावीर कुमार, अनिल चौधरी, योगो पुर्ति, ओमकार नाथ मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, रवि कुमार गुप्ता, शैलेश चन्द्र उर्फ ददन, बैजनाथ शर्मा, विरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, जितेंद्र पासवान, शंभू कुमार, वकील ठाकुर, सुभाष रविदास, आविनाश कुमार, जगदीश भारती सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *