महिला विकास मंच की ओर से रविवार को बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर वन सिटी पार्क स्थित रेस्टोरेंट्स डैफोडिल के प्रांगण में डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व मंच के अध्यक्ष विजेता शेखर और उपाध्यक्ष सोनिया बनर्जी ने किया। रंगीन वेशभूषा में सजी महिलाओं ने मनमोहक नृत्य और रैम्प वॉक प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि डांडिया गुजरात का प्रसिद्ध लोक नृत्य है जो आमतौर पर समूह में किया जाता है। यह नृत्य एकता का भी प्रतीक है। वहीं, संयोजक तारणी जायसवाल ने कहा कि डांडिया एक महत्वपूर्ण नृत्य शैली है। इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से आपसी प्रेम और उत्साह बना रहता है। इस कार्यक्रम में दीपमाला कुमारी, मीना देवी, रजनी जायसवाल, सरिता कुमारी, तृप्ति, उर्मिला देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल हुई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *