जिला सब कमेटी व जिला स्तरीय निरानी कमेटी (डीएलएमसी) की बैठक सोमवार को न्याय सदन सभागार में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमारी रंजना अस्थाना ने की। बैठक में उपायुक्त कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी एपी सिंह, सीजेएम दिव्या मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस को विभिन्न मामलों के आरोपितों की पेशी न्यायालय के समक्ष ससमय सुनिश्चित करने को कहा। आरोपितों और गवाहों की उपस्थिति सुनवाई के दौरान नहीं होने के कारण विभिन्न लंबित मामलों पर चर्चा की गयी। एसपी को कहा गया कि सभी थाना प्रभारी को निर्देश दें कि वे समय पर मामलों से संबंधित केस डायरी न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन किया जा सके। उन्होंने पांच वर्ष से ज्यादा समय से लंबित मामलों को दिसंबर तक सुनवाई कर निष्पादित करने की बात कहीं। उत्पाद विभाग की ओर से दर्ज मामलों पर कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, बिजली विभाग के पदाधिकारियों को कहा गया कि बिजली चोरी के मामलों में व्यक्ति मामला दर्ज करें। वन प्रमंडल पदाधिकारी को विभाग से संबंधित मामलों पर कार्रवाई करने को कहा गया। भवन प्रमंडल विभाग के अभियंता से सिविल कोर्ट में चल रहें निर्माण कार्य व मरम्मती की जानकारी ली गयी और कार्य में तेजी लाने को कहा गया।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा :

बैठक में आगामी नवंबर माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गयी। उत्पाद निरीक्षक, वन प्रमंडल, उर्जा विभाग सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों को लंबित मामलों में अपना प्रतिवेदन न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके अलावा बीएसएल की ओर से कोर्ट परिसर, डीसी-एसपी कार्यालय, कोर्ट चौक, जज निवास आदि स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल करने को लेकर पदाधिकारी को जरूरी निर्देश दिए गये। बैठक में बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिमेष कुमार चौधरी, डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी व संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *