बोकारो जिले के बेरमो में आरसीएमएस ढोरी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को फुसरो स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में यूनियन को मजबूत करने व वार्षिक सदस्यता शुल्क को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सचिव मंगरा उरांव ने कहा कि सभी यूनियन प्रतिनिधि मजदूर हित में काम करें, तभी संगठन मजबूत होगा। संचालन आरसीएमएस ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुराग कुमार ने किया। मौके पर यूनियन प्रतिनिधि बबन रजक, शिबू दिगार, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र यादव, मोहम्मद असगर, प्रवीण कुमार सोनी, रिंकी कुमारी, मेहंदी कुमारी, आनंद कुमार पासवान, आशुतोष कुमार सिन्हा, सुनील वर्मा सहित मजदूर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *