झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो के अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना के मार्गदर्शन में न्याय सदन बोकारो में मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिनियम एवं चेक बाउंस से संबधित मामलों के निपटारे के लिए सोमवार को विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरूआत की गई। जिसमें मध्यस्थों के तीन बेंचो का गठन न्याय सदन बोकारो और पांच बेचों का गठन अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार, तेनुघाट में किया गया। जिसमें कुल 22 वादों की मध्यस्थता सफल रही। जिसमें से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बोकारो के न्यायालय में लंबित एक्सक्यूशन में सफल मध्यस्थता के बाद आवेदिका को 15,25,442 रूपये का चेक भी दिया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि इस विशेष मध्यस्थता अभियान के माध्यम से मोटर वाहन दुर्घटना वादों और एनआई एक्ट से संबधित अधिक से अधिक वादों का निपटारा किया जा रहा है। जिससे पक्षकारों को त्वरित व सुलभ न्याय मिल रहा है। यह विशेष मध्यस्थता अभियान 16 सितंबर तक चलेगा। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नीभा रंजना लकड़ा मौजूद थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *