बोकारो जिले के बेरमो जरीडीह बाजार स्थित अवध बिहारी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शन मेला में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को स्थानीय बाल कल्याण समिति के सचिव समाजसेवी अनिल अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करें, जिसमें जो कमी रहेगी उसे विद्यालय परिवार की ओर से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। प्रधानाचार्य कमलजीत सिंह ने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। संचालन विज्ञान प्रमुख सुभाष चंद्र झा ने किया। मौके पर अभिभावक डोली देवी, सुरेश लाल, सुमित श्रीवास्तव, महेंद्र मंडल, काजल मंडल, खुशबू आदि उपस्थित रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *