महादलित परिवार का घर उजाड़ने के खिलाफ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने जिला मुख्यालय के समीप दिया धरना।

 

झारखंड सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। ये दलित आदिवासी विरोधी सरकार है। लगातार दलितों पर दमन करने का कार्य कर रही है। उक्त बातें बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कही। विधायक मंगलवार जिला समाहरणालय कार्यालय के समीप भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा बोकारो ज़िला की ओर से आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि यदि उन महादलित परिवारों को उसी स्थान पर जल्द से जल्द नहीं बसाया गया तो हमलोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेंगे। धरना की अध्यक्षता मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष फटिक चंद्र दास ने की। संचालन किशोर कुमार बाउरी ने किया। धरना को पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री मुकेश बाउरी ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला प्रवक्ता जिला प्रवक्ता दीपक कुमार बाउरी, मीडिया प्रभारी तरुण कुमार, कार्यसमिति सदस्य अनिल बाउरी, असित बाउरी, राकेश बाउरी, संजू देवी, जिला महामंत्री संजय त्यागी, कमलेश राय, दिलीप श्रीवास्तव, वीरभद्र सिंह, अनिल सिंह, एके वर्मा, विनोद महतो, राजीव, चितरंजन साव सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *