बेरमो की धरती पर पले, बढे और पढ़े उपेन्द्र कुमार अग्रवाल वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गोंडा में डीआईजी के पद पर पदस्थापित हैं। बुधवार को अखिल भारतीय अग्रवाल कल्याण महासभा के तत्वावधान में फुसरो सैफरोन रेस्टोरेंट के सभागार में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व सदस्यों के ने डीआईजी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

डीआईजी ने कहा कि हमारी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई है। जब भी समय मिलता है मैं अपने क्षेत्र में आना पसंद करता हूं। अपने पुराने दिनों के लोगों से मिलना पसंद करता हूं और यह पूरा क्षेत्र हमारे परिवार जैसा है। कहा कि कामयाब होने का संकल्प मजबूत है तो असफलता आपको डरा नहीं सकती है, जब भी किसी को हमारी जरूर महसूस हो मैं हर संभव मदद करने का प्रयास करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि डीआईजी ने न सिर्फ अग्रवाल समाज, बल्कि बेरमो व प्रदेश का नाम रौशन किया है। इनके द्वारा किए गए काम से प्रभावित होकर सरकार ने इन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया है जो काफी गौरव की बात है। संचालन कर रहे बेरमो प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण चांडक ने कहा कि सरकारी विद्यालय से प्रारम्भिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक तक पढ़ाई कर आज ये उच्च पद पर आसीन हुए हैं, पूरे क्षेत्र के लिए एक मिशाल की बात है। समारोह में श्यामलाल गोयल, छीतरमल बंशल, विजय सिंह, चिरंजी अग्रवाल, अजय गोयल, संजय सिंह, घनश्याम प्रसाद, रवि छाबड़ा, राजेश राठी, सुशील पेड़ीवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, सुरेंद्र खेमका, सुनील अग्रवाल, कृष्ण कुमार चांडक, रविन्द्र कुमार, सुशांत राइका, आशीष अग्रवाल, राकेश मालाकार, आकाश, नवीन गोयल, शम्भू प्रसाद, शरद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह, बिनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *