आयकर विभाग बोकारो की ओर से बुधवार को एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन बेरमो के सीसीएल ढोरी चपरी रेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें टीडीएस व टीसीएस के नए प्रावधानों के अलावा कर कटौती ना करने व जमा नहीं करने पर पेनाल्टी के प्रावधानों पर लोगों को जागरूक किया गया। आयकर अधिकारी कमलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सही से टीडीएस काटना, उसको सरकारी खाते में जमा करना और समय पर त्रैमासिक स्टेटमेंट फाइल करना जरूरी है। गलत जानकारी भरने पर टैक्स काटे गए व्यक्ति या फार्म को उनके व्यक्तिगत रिटर्न भरने में परेशानी होती है। साथ ही उनके ऊपर आयकर का बकाया भी हो जाता है। आयकर अधिकारी अमित कुमार चौबे, जेपी चौधरी व सीएमएम राकेश कुमार सिन्हा ने टीडीएस रिटर्न फाइल करने में होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बेरमो उप प्रमंडल के सभी सरकारी कार्यालय के डीडीओ, भारत रिफेक्ट्री लिमिटेड और सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड ढोरी ओर फुसरो नगर परिषद के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन आयकर निरीक्षक रूपेश कुमार ने किया। मौके पर आयकर निरीक्षक मिथिलेश्वर कुमार, सीसीएल मुख्यालय रांची से सीएफएम देवी प्रसाद और मैनेजर फाइनेंस प्रदीप कुमार सिंह, ढोरी क्षेत्र के एएफएम राजीव रंजन, फाइनेंस मैनेजर संजय सिंह, ओंकार सिंह, संदीप झा, प्रशांत कुमार, आनंद प्रकाश, सुरेंद्र कुमार, लोकेश चौधरी, सतीश कुमार व अभिषेक अग्रवाल, फुसरो नगर परिषद के पंकज अग्रहरि और सुजीत मिश्रा आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *