भाजपा के नव नियुक्त झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई को भाजपा झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा सह मजदूर नेता सुमन सिंह, बोकारो के वतन महतो, जमशेदपुर के गुरुदेव महतो, मनोहरपुर के अमित महतो में शामिल थे। प्रभारी ने कहा की मैं जनसंघ के समय का कार्यकर्त्ता हूं, तब हमलोगों का चुनाव चिन्ह दीपक छाप था। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के वर्तमान सियासी हालात से वाकिफ करवाया और समस्याओं पर चर्चा की। भाजपा नेता सुमन ने कहा कि नये प्रभारी से झारखंड को काफी उम्मीदें हैं। इनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *