जिले के ब्लड डोनर ग्रुप “ब्लड शेयर एन यू” के पांचवें वर्षगांठ पर संस्था की ओर से गुरुवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक को पांच ब्लड डोनर चेयर उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि संस्था ने सदर अस्पताल को ब्लड डोनर चेयर उपलब्ध कराकर सराहनीय काम किया है। मालूम हो कि सदर अस्पताल के पास अपना डोनर चेयर नहीं था। जिसके कारण रक्तदान शिविर के दौरान काफी दिक्कतें होती थी। संस्था के सदस्यों ने आपसी सहयोग से पांच ब्लड डोनर चेयर ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया। इस मौके पर सिविल सर्जन अभय भूषण प्रसाद, ब्लड शेयर एन के संथापक अनुपम कुमार सौरव, विनय वैद, सिद्धार्थ जैन, अंजली शर्मा, पारस दोषी, कौशल किशोर, विजय कुमार, डॉ  एमपी सिंह, डा बीपी गुप्ता सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *