झारखण्डी भाषा खतियान संघर्ष समिति पेटरवार की ओर से 1932 खतियान व पिछड़े वर्गों के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव कैबिनेट में पास होने की खुशी में शुक्रवार संध्या को एक भव्य जुलूस निकाला गया। गाजे बाजे के साथ जुलूस पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान से आरम्भ हो कर तेनु चौक, पुराना बस पडाव, रथ मोड, नया बस पडाव होते हुए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निकट तक पहुंचा। जुलूस में नारे बाजी के साथ गीत नृत्य व अबीर लगा कर खुशी का इजहार किया गया। जुलूस में जिप सदस्य प्रहलाद महतो, पिंटू कुमार, अरविंद महतो, सिंटू महतो, मनोहर कुमार, युगेश महतो, अरुण महतो, रूपेश महतो, राहुल महतो, सतीश कुमार, अनिल कुमार, पिंटू महतो, पप्पू महतो, देव कुमार सहित सैकडों लोग शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *