चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी थाना क्षेत्र के साबडा गांव में 20 वर्षीया महिला के फांसी लगाकर आत्म हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। पोंका बाउरी उर्फ संजय बाउरी की पत्नी पंचमी देवी ने फांसी लगाकर आत्म हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पति चरवाहे का काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग सात आठ महीने पहले संजय की शादी चास प्रखंड के दुर्गापुर निवासी अमर बाउरी के पुत्री पंचमी के साथ हुई थी और दो दिन पूर्व ही सुसराल पहुंची थी। मृतक के आश्रित का बयान थाना को लिखित में नहीं मिल पाया था। पति गूंगा है जबकि मृतक पत्नी के भी बोलने व सुनने की समस्या होने की बात सामने आयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *