जमशेदपुर टेल्को के राम मंदिर हॉल में ग्रीन स्काई फाउंडेशन की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में जमशेदपुर के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रीतम सिंह अव्वल रहा। वहीं, बेरमो कुरपनिया के सिकंदर अनीस प्रतियोगिता में 21वां स्थान पर रहे।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में लगभग 162 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में फीडे मास्टर की उपाधि प्राप्त वत्सल सिंघानिया को चक्रधरपुर के खिलाड़ी मनीष के हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ 10 वर्षीय खिलाडी अधिराज मित्र ने पूर्व जूनियर एशियन चैंपियन प्रियंका कुमारी को हरा कर सनसनी फैला दी। प्रियंका और प्रीतम सिंह में चैंपियन का फैसला त्रिब्राकेर ने किया। जिसमें प्रीतम सिंह ने बाजी मार ली। प्रीतम सिंह को ग्रीन स्काई फाउंडेशन की तरफ से पूर्व मंत्री सरयू राय ने 50 हज़ार का प्रथम पुरूस्कार दिया गया। प्रियंका कुमारी दूसरे स्थान पर तीस हज़ार, मनीष कुमार को तीसरे स्थान पर बीस हज़ार रूपये मिला। वहीं, बेरमो कुरपनिया के सिकंदर अनीस को इस प्रतियोगिता में 21वां स्थान मिला, उन्हें 15 सौ की राशि पूर्व मंत्री ने दिया। ग्रीन स्काई के फाउंडेशन ने खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगले साल प्रथम पुरस्कार एक लाख तक होने की संभावना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *