BERMO : झारखंड लोकल बॉडी इंप्लाइज फेडरेशन फुसरो ने 5 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से फुसरो नगर परिषद कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी गई। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सफाई कर्मियों ने कहीं भी सफाई का कार्य नहीं किया। संगठन मंत्री संतोष कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार को हमारी मांगे हर हाल में पूरी करनी होगी। अगर हम शहर की सफाई कर सकते हैं तो सरकार भी कान खोल कर सुन ले कि आने वाले समय में झाड़ू मार कर सरकार की सफाई भी कर सकते हैं।

क्या है मांगे :

समूचे राज्य में एक भी मजदूर जो 10 वर्ष से अधिक दिनों से कार्यरत हैं, उनकी सेवा नियमित करने, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्थापना मद में निकायों को अनुदान व ऋण में 70 प्रतिशत राशि दिए जाने, नगर निगम में कार्यरत दैनिक अनुबंध कर्मी समेत नियमित कर्मी के खतरनाक काम को देखते हुए 20 लाख की बीमा निकाय अपने स्तर से कराने, पूर्व से कार्यरत कर्मी की सेवा नियमित हो और नई नियुक्ति पर रोक लगाई जाने व एनजीओ के आधार पर कार्यरत कर्मियों और मजदूरों को निकाय में समायोजिक किया जाने की मांग शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *