BERMO : अग्रवाल समाज की कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी का आशीर्वाद रथ अग्रोहा धाम से चल कर पूरे भारत भ्रमण में निकली है। इसी क्रम में रथ झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण करते हुए बालीडीह टोल प्लाजा पहुंचने पर अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों ने स्वागत किया। उसके बाद जुलूस के रूप में फुसरो लाया गया। रथ का स्वागत श्रीश्याम मोटर्स के समीप मारवाड़ी युवा मंच बेरमो शाखा के सदस्यों ने किया। वहां से मारवाड़ी समाज के लोगों ने बाइक व कार जुलूस के रूप में कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए अग्रसेन भवन पहुंचे, जहां मारवाड़ी महिला समिति की ओर से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना व महाआरती कर सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। रथ में सारथी के रूप में अखिलभारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसन्त मित्तल थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन के बेरमो शाखा अध्यक्ष रामावतार कारीवाल, सचिव सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गोयल, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल, दिलीप गोयल, प्रेमराज गोयल, राजकुमार मित्तल, अशोक राठी, केशव मित्तल, श्यामलाल गोयल, अभिजीत अग्रवाल, चिरंजीवी मित्तल, आनंद गोयल, प्रमोद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के शाखा अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल, सचिव रोहित मित्तल, भवानी शंकर अग्रवाल, पंकज मित्तल, विकास मित्तल, सुरेंद्र खेमका, नितिन अग्रवाल, मुकेश शर्मा, मनोज गोयल, राहुल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, टिंकेश गोयल, मुरारी बधालका, गोपाल अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, सुमित बंसल, जितेंद्र गोयल, मारवाड़ी महिला समिति की सुरुचि जिंदल, हिमांशी अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मनीषा राठी सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *