श्रीसर्वेश्वरी समूह का 62वां स्थापना दिवस सेक्टर 6सी, मालती रेसिडेंसी स्थित आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समूह के बोकारो शाखा की ओर से सुबह में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में शामिल सैकड़ों भक्तगण जयकारा लगाते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंचे। जहां पूजन, ध्वजोतोलन और सफल योनि पाठ का आयोजन किया गया। 19 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल और बिस्कुट वितरण किया गया। वहीं, दोपहर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीते मंगलवार यानी 20 सितंबर को श्रमदान से आश्रम की साफ-सफाई की गई। प्रभात फेरी में मंत्री सुरेश सिंह संयुक्त मंत्री रासबिहारी ठाकुर, कामदेव प्रसाद, उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, युगल सोनी, प्रदीप राजा, माधव दास, रविंद्र प्रताप सिंह, राजवंश प्रधान, हरेंद्र पांडे, अशोक यादव, सुशील कुमार सहित अन्य शामिल थे।

गुरु का किया भव्य स्वागत :

बोकारो श्रीसर्वेश्वरी समूह आश्रम के औघड़ गुरुपद संभव राम शाम करीब साढ़े चार बजे पहुंचे। भक्तगण बेसब्री से अपने गुरु के आने का इंतजार कर रहे थे। गुरु का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने अस्थापना दिवस पर शिष्यों को आशीर्वचन दिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *