BERMO : कथारा के स्थानीय पत्रकार के साथ बुधवार को हुई मारपीट में बुरी तरह घायल नवीन सिन्हा को देखने बेरमो एसडीएम अनंत कुमार सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच कर चिकित्सा अधीक्षक एमएन राम से घायल पत्रकार के स्वस्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने ने चिकित्सक को घायल पत्रकार का बेहतर से बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने का निर्देश दिया। एसडीएम ने चिकित्सक प्रमुख श्री राम व घायल पत्रकार से मारपीट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली और आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के साथ आए दिन हो रही हमला दुखद है। ऐसी घटना समाज में बढ़ती अपराध की गतिविधि की ओर इशारा करती है जो आम आदमी की बाते तो दूर देश के चौथे स्तंभ पर भी हमला करने से गुरेज नहीं करते हैं। ऐसे तत्वों पर जबतक कानून कानून का दबाव नहीं होगा, तबतक पत्रकार पर ऐसे हमले होते रहेगें। मौके पर पत्रकार विजय कुमार सिंह, पत्रकार पवन कुमार सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *