पूर्व विधायक बबीता देवी ने पेटरवार स्थित प्रधान कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने स्व विनोद बिहारी जी की तस्वीर पर मालार्पण कर उन्हें नमन किया। पूर्व विधायक ने कहा कि स्व विनोद बाबू वीर माटी पुत्र थे। पृथक झारखंड राज्य आंदोलन में अभूतपूर्व योगदान दिया। इन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा देकर समाज को अन्याय के खिलाफ जागरूक करने का काम किया। उनके इस योगदान को हमेशा गर्व से याद किया जाता रहेगा। मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष मनोहर मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, शक्तिधर महतो, प्रकाश महतो, राकेश सेठी, उदय बेदिया, शौकत अंसारी हसनुल अंसारी, रामू महतो, दीपक कुमार, गंगाधर महतो, रमेश वर्मा, सत्यम प्रसाद, राजू अंसारी, सुरेश सोरेन, अजय महतो, कपिल कुमार महतो, राजेश महतो, राधेश्याम महतो समेत अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *