BERMO : पंचायती राज विभाग की ओर से राज्य के 8 नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधि को तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए महाराष्ट्र के पुणे भेजे गए। जहां जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी के नेतृत्व में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से मुलाकात कर, उन्हें प्रवासी मज़दूरों के जनहित में किये गए कार्यो, दूसरे राज्यों में हो रही समस्याएं, प्रदेश के मजदूरों की लगातार हो रही पलायन व प्रवासी मजदूरों की लगातार मृत्यु होने की घटना से अवगत कराया। मिलने वाले में झारखंड एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष असलम अंसारी, दिनेश यादव, वकील अंसारी, फारूक अंसारी व वीरेंद्र पंडित शामिल थे। इस पर संस्था झारखंडी एकता संघ मुंबई के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाने व पलायन की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। यहां तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविरमें जिला गिरिडीह के बिरनी प्रखंड प्रमुख रामू बैठा, जिला खूंटी के ग्राम पंचायत बीरबांकी मुखिया स्वेता बाखला, ग्राम पंचायत खटखुरा मुखिया मंजू सुरीन, जिला गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के ग्रामपंचायत रेम्बा के मुखिया धीरेन्द्र मंडल व ग्राम पंचायत गोरो मुखिया सीता राम वर्मा शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *