BERMO : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत करगली गेस्ट हाउस के समीप बोकारो रिपोर्टर न्यूज़ नेटवर्क के फुसरो के पत्रकार विकास कुमार सिंह के साथ हुई मारपीट पर बेरमो थाना में आईपीसी की धारा 341/323/427/504/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पिछले दिनों न्यूज़ नेटवर्क के पत्रकार विकास कुमार सिंह के साथ भाजपा नेता बिनोद महतो ने करगली रेस्ट हाउस के समीप जमकर पिटाई कर दी। श्री विकास ने बताया उसका दोष सिर्फ इतना था कि वह सीसीएल कर्मी की शिकायत पर जांच पड़ताल करने एक क्वार्टर के पास गया था। जो क्वार्टर सीसीएल कर्मी बिनोद महतो के नाम से आवंटित हुआ है। उसमें अनिल श्रीवास्तव जबरन रह रहे हैं। जबकि जिसको क्वार्टर आवंटित हुआ है, वह अपने परिवार के साथ उस क्वार्टर में रहने के लिए गया तो मारपीट की स्थिति बन गई। पत्रकार विकास कुमार सिंह ने बताया कि जब वह समाचार संकलन का प्रयास शुरू किया और फोटो लेने लगा उस वक्त वहां अनिल श्रीवास्तव के लठैत के रूप में पहुंचे। भाजपा नेता विनोद महतो ने फोटो लेने से मना कर दिया। लेकिन उसने कहा कि मना करने के बावजूद वह अपना काम करते रहे और घटना कि फोटोग्राफी करते रहा। जिसे आक्रोशित होकर भाजपा नेता बिनोद महतो ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। बाध्य होकर थाना में मामला दर्ज कराना पड़ा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *