आम आदमी पार्टी की पूरे देश में दिल्ली मॉडल के कारण चर्चा हो रही है। धीरे-धीरे देश भर में पार्टी का विस्तार हो रहा है। दिल्ली के बाद आप अब पंजाब और अब गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक देवनाथ सिंह बहादुरपुर में बोकारो जिला आप कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा की झारखंड में भी मुख्य विपक्ष की भूमिका में आम आदमी पार्टी को आना होगा। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन खड़ा करना होगा। स्थानीय समस्याओं को लेकर संघर्ष करना होगा। प्रदेश संगठन पदाधिकारी एज़ाज अली ने कहा कि गांव-गांव और मुहल्ले-मुहल्ले में लोगों को जोड़ना होगा।
झारखंड में आप बनाएगी सरकार :
प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ चौबे ने कहा कि आम आदमी पार्टी झारखंड में निश्चित रुप से अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जो वादे किये थे वे पूरा कर रही है। बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य में किए गए कार्य के चलते झारखंड में भी लोग पार्टी कि और आकर्षित हो रहे है। जिला संयोजक अखिल महतो ने कहा बोकारो जिले में पार्टी संगठन के रुप रेखा रखते हुए नए और वरीय लोगों को क्षेत्रवार जिम्मेवारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला सह प्रभारी राजेश सिंह ने किया।

इन्होंने किया संबोधित :
कार्यक्रम में गोविंदपुर प्रमुख निर्मला सिंह, धनबाद जिला प्रभारी मेहबूब आलम, रामगढ़ विधानसभा सह प्रभारी राजेश वर्मा, बरकट्ठा विधानसभा प्रभारी मनोज बेदिया , बोकारो जिला पदाधिकारियों में अनुप कुमार, मदन गुप्ता, संतोष महतो, शादाबुद्दीन शेख, श्रीभगवान कुशवाहा आदि ने भी विचार रखे।
युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता : सदस्यता लेने वालों में बैजनाथ गोराई, उमाशंकर, सईदुल हसन, तौफिक आलम, मिस्टर, लालू, अफरोज शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया सह सचिव कमाल हसन, पूर्व जिला संयोजक दीपक गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष कृष्ण किशोर, गोमिया विधानसभा प्रभारी धरमेन्द्र शर्मा, संतोष महताे, अशोक कुमार, केएपी वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।