बोकारो प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) और जिला प्रशासन बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में जिला स्तरीय मेगा विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन चास प्रखंड सभागार में आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए के अध्यक्ष कुमारी रंजना अस्थाना, उपायुक्त सह डीएलएसए के उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, पुलिस अधीक्षक सह डीएलएसए सदस्य चंदन झा, चास एसडीओ दिलीप प्रताप सिंह किया।

मौके पर पीडीजे ने कहा कि इस तरह के शिविर के आयोजन का एक मात्र उद्देश्य लोगों को उनके अधिकार व सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना की जानकारी मिल सके। कहा समाज जितना उन्नत होता है, देश उतना ही उन्नत होता है। प्रखंड स्तर पर इस तरह की शिविर का आयोजन कर कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक व घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।

समाज के कमजोर वर्ग को है जागरूक करना :

उपायुक्त ने कहा कि नालसा, झालसा के निर्देशानुसार डीएलएसए की ओर से वर्ष में कई बार इस तरह के शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग जो जागरूकता व अन्य किसी कारणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। उन्हें आन स्पाट योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए योजनाओं से जोड़ा जाता है। जिले के सभी प्रखंडों में आज मेगा विधिक सश्कितकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां विभागों की ओर से स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गयी। एसपी ने कहा कि न्यायिक व सिविल प्रशासन संयुक्त रूप से आम जनों के सहयोग के लिए तत्पर है। इस शिविर का उद्देश्य लोगों के लिए प्रशासन का उनके घर तक आना है। इस क्रम में पुलिस विभाग की ओर से भी स्टाल लगाया गया है।

लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण :  जिला स्तरीय मेगा शिविर में झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत सखी मंडलों, पलाश मार्ट के लाभुकों, पशुपालन विभाग के लाभुकों, मनरेगा के तहत दीदी बाड़ी योजना के लाभुकों, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व समाज कल्याण विभाग की ओर से भी लाभुकों आदि के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया। जिला और प्रखंड स्तरीय शिविरों में कुल तीन लाख 60 हजार 830 लाभुकों के बीच 82 करोड़ 08 लाख, 31 हजार 462 रुपए का लाभ प्रदान किया गया।

स्टालों का किया गया निरीक्षण :

मौके पर लगाए गये विभागों के स्टालों का पीडीजे, डीसी, एसपी व चास एसडीओ ने निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारी व न्यायिक पदाधिकारीगण सहित अन्य मौजूद थे। मंच का संचालन डीएलएसए सचिव निभा रंजना लकड़ा और चास बीडीओ चास मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *