BOKARO : लॉयस क्लब ऑफ बोकारो की ओर से सेक्टर 12 स्थित जयपाल नगर में किशोरियों और महिलाओं के बीच सैनिटरी पैड का वितरण किया। साथ ही खाने के पैकेट दिए गए। इस दौरान क्लब की मनोरमा चड्ढा ने महिलाओं व किशारियों को इस जुड़ी जरूरी बातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला के लिए मासिक धर्म आना सामान्य बात है। कहा कि मासिक धर्म में स्वयं को स्वच्छ रखकर गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। सभी महिलाओं का इसका प्रयोग करना चाहिए। गंदा कपड़ा आदि के प्रयोग से संक्रमण होने का डर बना रहता है। जानकारी देते हुए कहा कि हर महिला के मासिक चक्र की अवधि अलग-अलग होती है लेकिन औसत रूप से हर 28 दिन पर मासिक धर्म होता है। इससे लंबी अवधि या कम अवधि यानी 24 से 35 दिन तक के नियमित मासिक चक्र सामान्य होते हैं। मौके पर अध्यक्ष बिन्नी श्रीवास्तव, सचिव सूरज मोहन, दिनेश चड्ढा, मधुकर सिन्हा, डीके श्रीवास्तव, लक्ष्मी, संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *