BOKARO : सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से सेक्टर 2 पूजा पंडाल में सोमवार को कलश स्थापन के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है। रात्री में जागरण का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि यहां का पंडाल वृंदावन के पागल बाबा की मंदिर का प्रारूप लिए 90 फीट लंबाई और 100 फीट चौड़ाई से बनाई जा रही है, जो जामताड़ा के कारीगरों द्वारा मनाया जा रहा है, जिसकी लागत लगभग 8 लाख है। मां की प्रतिमा आसनसोल के और सीन दुर्गापुर के कारीगर बना रहे हैं। पंडाल के अलावा पूजा में आकर्षण का केंद्र जगमगाती रोशनी, मीना बाजार और विभिन्न प्रकार के झूले होंगे l महासचिव पप्पू सरदार ने बताया कि यह पूजा 1983 से प्रति वर्ष धूमधाम से मनाई जा रही है जहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है l इस बार भारी भीड़ को देखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है l पंडाल और मेले के चारों ओर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी, जिसे पूजा कमेटी के 50 वालंटियर सजगता से नजर रखेंगे l मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, रमेश शर्मा, महासचिव पप्पू सरदार, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, पप्पू यादव, कृष्णा प्रसाद, मेला प्रभारी देवराज कुमार उर्फ टेनी, अभय सिंह,अरविंद, इंदल कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर प्रसाद, मनोज सिंह, विजय पासवान, संदीप कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दुर्गेश, पिंटू सिंह, सचिव संतोष, रजनीश तिवारी, विकास, चिंटू सिंह, उप सचिव मुन्ना सिंह, दिलीप कुमार, सोनू, सुमन यादव, तरुण सिंह, सुमित राठौर संयोजक गुड्डू पोद्दार,भोला सिंह, सोनू लायक, संरक्षक संजय सिंह, अजय मंडल, संगठन मंत्री अनूप कुमार, पंकज शर्मा, पंकज सिंह, ओमप्रकाश, बंटी, संजय यादव, विनीत व्यवस्थापक गुड्डू सिंह, बद्री प्रसाद वर्मा, प्रशांत, छोटू वरिष्ठ सलाहकार आरबी राय और विधायक मीडिया प्रभारी विनोद ओझा सहित पूजा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे l

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *