BERMO : फुसरो स्थित अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज ने सोमवार को धूमधाम से महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष शिवहिर बंका, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, काग्रेस नेता गिरिजाशंकर पांडेय, भाजपा नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह व अर्चना सिंह, भाव्या महिला मंडल ढोरी के अध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, युवा व्यवसाई संघ फुसरो के अध्यक्ष जवाहर लाल यादव आदि अतिथियों ने कहा कि अग्रसेन महाराज जी का सिद्धांत था कि यदि समाज में कोई आर्थिक दृष्टि से कमजोर है, तो उसे सहयोग कर आर्थिक सबलता प्रदान करें। अग्रसेन के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है व एक सुंदर व स्वच्छ समाज बनाया जा सकता है। समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। समाज में शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 11 बच्चों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। जज की भूमिका बैंक ऑफ इंडिया के सहायक प्रबंधक सुषमा बरनवाल, जीजीपीएस शिक्षक अनीता श्रीवास्तव, धनबाद जिला मानवाधिकार अध्यक्ष शिल्पी शर्मा ने निभाया। मौके पर सम्मलेन के शाखा अध्यक्ष रामावतार कारिवाल, मंत्री सुरेश बंसल, कोषाध्यक्ष नेमीचंद गोयल, ओम प्रकाश अग्रवाल, दिलीप गोयल, विकास मित्तल, मुरारी बढालका, आनंद गोयल, श्यामलाल गोयल, भवानी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच अध्यक्ष सरवन अग्रवाल, सचिव रोहित मित्तल, कोषाध्यक्ष सोनू अग्रवाल ,कार्यक्रम संयोजक पंकज मित्तल, पिंटू राईका, मीनू अग्रवाल, अरुण अग्रवाल विकास मित्तल, सुरेंद्र अग्रवाल, सुमित बंसल सहित अन्य मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *