KASMAR : प्रखंड के कसमार पंचायत के राजस्व ग्राम सुरजुडीह में सोमवार को हर घर नल जल योजना के तहत ग्राम सभा की गयी। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय मुखिया रईस कौशर ने की। ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल नल योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही जिस चापानल पर सोखपीठ की जरूरत है। इस दौरान मुखिया रईस कौशर ने कहा कि राजस्व ग्राम सुरजुडीह के सभी घरों में नल से शुद्ध जल पहुंचेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेयजल तथा शुद्ध वातावरण की आवश्यकता होती है। शुद्ध पेयजल के लिए पानी हमेशा उबालकर पीने, हैंड पंप के आसपास गंदगी ना करें साथ ही साथ प्रदूषित पानी के सेवन होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी दी और खुले में शौच करने के बजाए शौचालय का प्रयोग करें। शौच के बाद हाथ हमेशा साबुन से धोने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। मौके पर इंद्रजीत, पवन कुमार, जल सहिया साहिना प्रवीण, उपमुखिया परिपूषा कुमारी, ग्रामीण साजिद अंसारी ( बबलू अंसारी), गुलाम हुसैन, आफताब अली, साधु करमाली, रियाज अंसारी, मदीना खातून, अजमेरून खातून, जावेद अंसारी आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *