शहीदे आजम भगत सिंह की 115वी जयंती महुदा ग्राम पंचायत सचिवालय के सभागार में युवा भारत की ओर से मनाया गया। श्रद्धांजलि सभा में भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवा भारत के राष्ट्रीय समन्वयक उमेश कुमार तूरी ने कहा कि आज भी भगत सिंह के विचार प्रासंगिक है। आज के युवा को भगत सिंह के विचारों व मार्ग दर्शन पर चलने की जरूरत है। सभा को राष्ट्रीय सदस्य रमेश महतो, राधु राय, जमील, अख्तर, तहरीन फातिमा आदि ने सम्बोधित किया। सभा में नोरिन फातमा, शगूफा निखत रितंभरा सुमन, मुस्कान प्रवीण, किरण कुमारी, तमन्ना परवीन, रौनक परवीन, नाज़नीन परवीन, रुखसार परवीन आदि छात्र- छात्राएं व ग्रामीण उपस्थित थे। सभा का संचालन प्रकृतिवादी रेनू कुमारी ने किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *