BERMO : इन दिनों बेरमो कोयलांचल में दुर्गोत्सव का माहौल है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती सुरक्षा व यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। जहां पुलिस की व्यस्तता बढ़ गई है। जिसका लाभ अवैध धंधेबाज उठा रहें है। जुआ, नशाखोरी, मुर्गा लड़ाई, हब्बा डब्बा आदि अवैध धंधे थानों के नाक के नीचे जोर शोर से जारी हैं। जिसमें युवा अपनी गाढी़ कमाई रोजाना हार रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग के बाद भी ऐसा होने से बुजुर्गों में नाराजगी है। ज्यादातर मेले में सुरक्षा के नाम पर पुलिस के जवानों की तैनाती और पेट्रोलिंग के बावजूद ऐसा हो रहा है। गांधीनगर थाना क्षेत्र के जरीडीह बाजार का रहने वाला एक रंगबाज इन दिनों पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चलकरी बस्ती के समीप दामोदर नदी के तट से थोड़ी दूरी पर होटल के पीछे नियमित रूप से जुआ का अड्डा चला रहा है। थाना को सेट करने की बात भी कही जा रही है। भले ही इसमें कोई सच्चाई ना हो। लेकिन वे निर्भिक होकर जुआ अड्डा चला रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों के अनुरोध पर गुरुवार को पेटरवार थाना प्रभारी चलकरी पहुंचकर लोगों से जानकारी ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *