BOKARO : झारखंड राज्य उपनिरीक्षक संघ के बैनर तले 11 सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर में राजस्व उपनिरीक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल 19 सितम्बर से चलाया जा रहा है । मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बोकारो जिले के राजस्व उपनिरीक्षक हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे उपनिरीक्षकों ने कहा कि संघ की ओर से 11 सूत्री मांग पत्र राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के मुख्य सचिव को सौंपा गया है। जिसकी प्राति डीसी को सौंपा गया है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब-तब हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल पर राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र, अरुण राम, प्रकाश चंद्र दास, दशरथ मांझी, दिनेश वर्मा, मुक्तेश्वर प्रसाद रजक अजय, कुमार ललन सिंह व सुनील कुमार गुप्ता बैठे हुए हैं। हड़ताल का समर्थन संतोष कुमार सिंह और विद्यासागर सहित अन्य ने किया।

क्या है मांगें:

मांगों में समझौता के अनुसार ग्रेड पे देने, सीमित परीक्षा आयोजित कर प्रोन्नति देने, कार्यानुभव पांच साल करने, हल्का इकाई का पुनर्गठन कर कार्यबोझ को कम करने, दो पहिया वाहन व ईंधन खर्च देने, भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था करने, अंचल निरीक्षक के रिक्त पदों को प्रोन्नति से भरने, उपनिरीक्षक के खाली पदों को भरने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने आदि शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *