BERMO: बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के पटेल नगर फुसरो में जमीन विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बतायी जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गयी। मृतका रेनू देवी के बेटे ने बताया कि खाना खाकर बाहर निकला तो गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब देखा तो उसकी मां नीचे गिरी हुई है। जब नजदीक जाकर देखा तो सर से खून निकल रहा था। आनन फानन में स्थानीय लोगो की मदद से उसे सेन्ट्रल अस्पताल ढोरी ले जाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटे ने चाचा पर गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि बहुत दिन से जमीन का विवाद चल रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि घटना के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *