BERMO : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शनिवार को गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत होसिर पश्चिमी के रथटांड़ स्थित में भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा कार्यकरणी सदस्य व मध्यप्रदेश सह प्रभारी देवनारायण प्रजापति ने प्रति पड़े अपने पांच एकड के पैतृक भूमि पर लगभग एक हजार पौधरोपण किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पंचायत की मुखिया पार्वती देवी व पंसस महेश रविदास को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। श्री प्रजापति ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने जीवन काल मे कम से कम 5 पौधा अवश्य लगाना चाहिए। मुखिया व पंसस ने कहा कि जिस प्रकार से जंगलों से पेड़ों की कटाई की जा रही है, इसका प्रतिकूल प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा है, पर्यावरण दूषित हो रहा है। इस मौके पर भाजपा साडम मंडल उपाध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, तारमेश्वर प्रजापति, किसान मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष मनोज दत्ता, वार्ड सदस्य राजेश्वर साव व युगेश रविदास, नारायण रविदास, महावीर रविदास, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष जयनंदन ठाकुर, किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी कमलेश प्रसाद, समाजसेवी रंजीत प्रजापति, मोहन प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *