CWG 2020 के बाद झारखण्ड महिला लॉन बॉल्स की टीम ने नया इतिहास रचा है। गुजरात में खेले जा रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में झारखंड की लॉन बॉल टीम ने फाइनल में असम को हराकर जीता गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके पूर्व सुबह सेमीफाइनल में प.बंगाल को हराया। टीम में रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे, कविता कुमारी और आरजू रानी शामिल हैं। मालूम हो कि यह खेल भारत में अब अनजान नहीं है, इस खेल के प्रति लोगों में रुचि बढ़ रही है।