BERMO : बेरमो कोयलांचल में दुर्गा उत्सव की धूम है। 1 अक्टूबर यानी षष्ठी को कथारा चार नंबर दुर्गा मंदिर का विधिवत पूजा अर्चना के बाद पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किए। सीसीएल कथारा जीएम हर्षद दातार ने फीता काट व पूजा प्रार्थना कर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि जीएम को पगड़ी पहना, मां की चुनरी ओढ़ाकर तथा फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई। वहीं जीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा हिन्दूओं का यह सबसे बड़ा त्योहार है। यह त्यौहार बुराईयों पर अच्छाईयों का प्रतीक प्रतिक है। पूजा समिति के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि आम जनों के सहयोग से भव्य पूजा का आयोजन किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *