BOKARO : प्राप्ति एस्टेट दुर्गा पूजा समिति की ओर से चिरा चास स्थित प्राप्ति एस्टेट कॉलोनी परिसर में धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन यानी 2 अक्टूबर को मां दुर्गा का पट खुलते ही भक्तजनों ने पूजा-अर्चना और आरती की। इस मौके पर कॉलोनीवासियों ने मां दुर्गा का जयकारा लगाया। सुबह में पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई। चिरा चास स्थित तालाब से भक्तों ने कलश में जल भर के पुनः पंडाल लौटे, जहां पूजा अर्चना की गई। पूजा समिति के अध्यक्ष निलेश कुमार ने कहा कि पिछले दो साल से कॉलोनी परिसर में मां दुर्गा का पूजा सादगी और भाईचारा माहौल में किया जा रहा है। सुबह-शाम आरती का आयोजन किया जाता है जिसमें कॉलोनी वासी सहित आसपास के लोग हिस्सा लेते हैं। कहा जाता है कि नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की आराधना की जाती है। मां कालरात्रि अपने भक्तों को काल से बचाती हैं।

 

इस मौके पर निदेशक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष निलेश कुमार, कोषाध्यक्ष पीएच दिवेदी, सह कोषाध्यक्ष अमरेंद्र त्यागी, केपी सिंह, महादेव झा, चंद्रकांत झा, एलपी राय, सांस्कृतिक सचिव पीयूष सिन्हा, पीएन झा, हरी राम राय, आरूष कुमार, आदर्श, अनमोल, अनुष्का, ऐहसानी, मिस्टी व आशी सहित बच्चे बच्चियां मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *