BERMO : रविवार दो अक्टूबर को पेटरवार प्रखंड के चलकरी पंचायत सचिवालय में मुखिया अखिलेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में 153 वां गांधी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत मौन धारण कर व उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। गांधी की तस्वीर पर फुल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर मुखिया के अलावा उपमुखिया संजय कुमार मंडल, पंसस इन्द्रजीत मंडल, पंचायत सचिव भरत लाल प्रसाद, रोजगार सेवक रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य गुलशन केवट, चुरामन केवट, गाउचन्दर मंडल, उषा देवी, मंजू देवी, तारा देवी, ममपी कुमारी, नितेश मंडल, बसंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *