Petrvar: गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी सह विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने मंगलवार को आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्गापूजा के नवमी के दिन पेटरवार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा में शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने पेटरवार प्रखंड के चरगी, काटम कुल्ही, इरगुवा, गागा, ओर दाना,झिरके, चिपुदाग, सदमा, बांगा, उतासारा, दारिद, पेटरवार तेनुचौक, मेलाटांड, गुरुजुवा, खत्री टोला, मठ टोला व तेनुघाट का भ्रमण किया। मौके पर सुलेखा देवी, गोपाल महतो, धनुलाल महतो, संटू सिंह, सुमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।