Bokaro : श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, राम नगर कॉलोनी, चास की ओर से दुर्गा पूजा के अवसर पर गुरुवार को माता का जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर भोलू पासवान थे जिन्होंने जागरण का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भक्तिपूर्ण माहौल में आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम आपसी प्रेम और भाईचारा के संदेश का प्रवाह होता है। आधी रात तक आसपास के लोगो के जागरण का आनंद उठाया। एक से एक भक्ति गानों की प्रस्तुति कर कलाकारों ने दर्शकों को झुमाया। अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की लोगों के सहयोग से इतने बड़े कार्यकम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिला। जागरण के अयोजन में सचिव अनुपम दास, लक्ष्मण प्रसाद, सीबी अजनबी, सुभाष प्रसाद, प्रेम शर्मा, सुरेश ठाकुर, दशरथ यादव, भरत ठाकुर, मनोज यादव, अनिल ठाकुर, समरेश कुमार, मनु साव, मुसाफिर यादव, मो दानिश, नीरज, विनय, राजू, अर्जुन मोनू, छोटू, विकास यादव सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।