Bermo: बेरमो अनुमंडल के आईइएल गेट के पास स्थित दो दुकानों में आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखे लाखों के सामान जलकर राख हो गये। घटना के संबंध में दुकानदार मनोज कुमार केवट और राजेंद्र चौरसिया ने बताया कि रात को दुकान बंद करके दोनों घर चले गये थे। शनिवार अहले सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग गयी है। तभी वे भागे-भागे दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान में आग लग गयी है और सारे सामान जलकर राख हो गये हैं। दुकानदार ने बताया कि किसी दुकान में बिजली का कनेक्शन नहीं है, इसलिए शॉट शर्किट की बात ही नहीं हो सकती। किसी ने जान बूझकर आग लगा दी है।

पान गुमटी व सब्जी दुकान में लगी आग :

राजेंद्र चौरसिया का पान गुमटी था। गुमटी में ही वो सभी तरह के सामान बेचते थे। चौरसिया ने बताया की दुकान में करीब सवा लाख रुपये का सामान था जो जलकर राक हो गया। वहीं, मनोज कुमार केवट की सब्जी दुकान थी। मनोज ने बताया कि दुकान में 25 बोरा आलू, 20 बोरा प्याज सहित आदि लहसुन, मिर्च और हरी सब्जी थी। रविवार को आईएल बाजार में सब्जी बेचने वाले थे।

कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने दी फायर ब्रिगेड को सूचना :

घटना के संबंध में ओरिका कंपनी के सुरक्षा गार्ड अमित कुमार ने बताया कि अचानक सामने दुकान में आग लग गयी और आग की लपटें इतनी तेज थी कि दुकान धू-धू करने जलने लगी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कंपनी के पेट्रोलिंग पार्टी और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गयी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान के सारे सामान जलकर राख हो गये थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *