Bokaro: सेक्टर 4 बाबू वीर कुंवर सिंह प्रतिमा स्थल के समीप श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की बैठक रविवार को की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। प्रदेश सचिव गोपाल कुमार सिंह ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों से आने आने वाले दिनों में संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। काफी संख्या में नौजवान संगठन से जुड़ रहे हैं जो संगठन के लिए शुभ संकेत है। संचालन प्रदेश के युवा उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष टुनटुन सिंह ने किया। इस मौके पर जिला महासचिव अनिल सिंह, जिला सचिव हरि नारायण सिंह, जिला संरक्षक एसपी सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, जिला सचिव राकेश सिंह, अशोक सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिंह, चास प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक परमार, प्रणय कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रंजन कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, पंकज सिंह, आदित्य राज सिंह, गौतम सिंह, गुड्डू सिंह सहित अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *