Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल के मुर्गी फारम स्थित डीवीसी के बंद ऐश बुस्टिंग प्लांट की बाउंड्री तोड़कर पाइप व कीमती समान रात के अंधेरे में चोरीकी जा रहीं है। बताया जाता है कि हर दिन लाखों के लोहा के पाइप की चोरी कर ली जा रही है। यहां पर डीवीसी का एक भी गार्ड नहीं रहता है। जिससे चोरों की चांदी-चांदी हो रहीं है। इससे पहले भी दो बार बोकारो थर्मल पुलिस ने लोहा सहित चार पहिया वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज किया है। गिरीडीह सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार यादव ने इसकी कई बार डीवीसी के प्रोजेक्ट हेड सुशांत सन्नीग्रही व डीजीएम नीरज सिन्हा को जानकारी दी है। बावजूद प्रबंधन इसपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। चोरों ने बाउंड्री को तीन जगह पूरी तरह से तोड़ दिया है। बताया जाता है कि यहां से पिछलें चार माह से लोहा चोरी की जा रहीं है। इसकी सूचना प्रबंधन को भी है। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अगर बुस्टिंग प्लांट में पड़े लोहा और पंप का प्रबंधन अगर टेड़र निकाल देती है तो इससे प्रबंधन को करोड़ों का मुनाफा होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *