Bermo: गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर के बोकारो नदी तट पर एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रविवार सुबह की है। कुछ लोग नदी में नहाने गए थे, इसी बीच में एक नवजात शिशु का शव पर नजर पड़ी। जिसकी तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी गई। मौके पर गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। नवजात के शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस में भेज दी गई। लोगों के अनुसार नवजात शिशु लड़का था। उनका मानना है कि नवजात किसी कलयुगी मां का है, जो समाजिक लोकलाज के डर से नदी किनारे छोड़ दिया। बहरहाल जो भी हो यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाला है।इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि बोकारो नदी से नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी होम में रखा जायेगा। पुलिस आसपास के स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में हाल ही में जन्‍मे बच्‍चों का रिकार्ड तलाशने में जुटी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *