Bermo: सीसीएल कथारा कोलियरी के अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने कोलियरी प्रबंधक के दिशानिर्देश पर भारी संख्या में सीसीएल के सुरक्षा कर्मी और बीएमपी के जवानो के साथ बुलडोजर लेकर प्रबंधन के अधिकारी कोलियरी के ठीक बगल स्थित झिरकी में अवैध उत्खनन कर जमा कोयले को नष्ट कर दिया गया। उक्त अवैध कोयला को पोड़ा बना कर कोयला चोर खरीदारों के हाथों उची दर पर बेचते हैं। सीसीएल प्रबंधन को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी। जिसके आलोक में मंगलवार को यह कार्रवाई की गई। सीसीएल द्वारा यह कार्यवाही कोई पहली बार नहीं कि गई है। इससे पूर्व भी अनेकों बार इस तरह की कार्रवाई की जाती रही है, मगर यहां के कोयला चोर इतने निडर व दिलेर हो गए हैं कि इस तरह की कार्रवाई से उसके सेहत पर कोई फर्क ही नही पड़ता है। इस बार सीसीएल प्रबंधन अब कोयला चोरो को चिन्हित कर उन लोगों पर मामला दर्ज करवाने की कोशिश में जुटी दिख रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *