Bermo: बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बुधवार को एक लाख का चेक कैंसर पीड़ित के परिजनों को सौंपा। यह राशि फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मकोली नीचे घौड़ा निवासी कैंसर पीड़ित अशोक चौहान के इलाज के लिए दी गई। यह चेक पीड़िता के पुत्र बंटी चौहान को ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित विधायक आवास में सौंपा गया। विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उनका इलाज टीएमसी अस्पताल कोलकाता में कराया जाना है। उक्त कैंसर पीड़ित के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके परिजनों ने विगत दिनों बेरमो विधायक से मुलाकात कर समुचित इलाज में सहयोग की मांग की थी। परिजनों ने बताया कि टीएमसी में इलाज में काफी रुपए खर्च होने की संभावना है जिसकी व्यवस्था करने में पूरी तरह से असमर्थ हैं। समय रहते इलाज कराना अति आवश्यक है। इसी आलोक विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री राहत कोष से सहयोग करने का आग्रह किया था। विधायक द्वारा सहयोग राशि उपलब्ध कराए जाने पर परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया, कांग्रेसी नेता आबिद हुसैन, श्रमिक नेता शिवनंदन चौहान, परवेज अख्तर आदि उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *